अक्षय कुमार (पंजाबी: ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक [5][6][7] बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्हें हम खिलाड़ी कुमार के नाम भी संबोधित करते है[8] अक्षय कुमार 145 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
| अक्षय कुमार | |
|---|---|
| जन्म | राजीव हरी ओम भाटिया 9 सितम्बर 1967 (आयु 56) अमृतसर, पंजाब, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारत[1][2] |
| नागरिकता |
|
| पेशा | फिल्म अभिनेता |
| कार्यकाल | 1991 – वर्तमान |
| ऊंचाई | 5 फीट 11 इंच (1.80 मी॰) [4] |
| जीवनसाथी | ट्विंकल खन्ना (2001 – वर्तमान) |
| पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ खलनायक २००२ अजनबी सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता २००५ गरम मसाला |
| हस्ताक्षर | |
90 के दशक में,[9] super हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (1992), मोहरा (1994) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (1994) और धड़कन (2000) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (2001) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की।[9] फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (2006) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया।[10] वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4,000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया।[उद्धरण चाहिए]
फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं आवारा पागल दीवाना (2002), मुझसे शादी करोगी (2004) और गरम मसाला (2005)। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही और उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।[18][19]
अपनी एक्शन, हास्य और रोमांटिक भूमिकाओं के अलावा कुमार ने ड्रामाई रोल भी बखूबी निभाये जैसे कि एक रिश्ता (2001), आँखें (2002), बेवफा (2005) और वक्त (2005)।
२००६ में वे हेरा फेरी टायटल से बनी दूसरी फ़िल्म फ़िर हेरा फेरी में अभिनय किया। पिछले फ़िल्म की तरह, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस में सफल हुई।[20] बाद में उसी वर्ष सलमान ख़ान के साथ रोमांटिक संगीत फ़िल्म जान-ए-मन में अभिनय किया। इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार था और आलोचकों से अच्छा रिव्यू मिलने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका।[20] फ़िल्म तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी परन्तु एक शर्मीले और प्यारे व्यक्ति के रूप में उनकी तारीफ़ की गई।[21] वे यह वर्ष हास्य फ़िल्म भागम भाग से समाप्त किए, जो सफल रही।[20] उसी साल, गर्म 2006 विश्व भ्रमण किया जिसमें सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन और सेलिना जेटली साथ थे।[22]
वर्ष 2007 अक्षय कुमार के लिए उनके कैरियर का इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सफल वर्ष रहा और बॉक्स ऑफिस के विश्लेषकों ने "शायद एक अभिनेता के लिए चार सीधे हित और बिना किसी फ्लॉप के शानदार वर्ष रहा।[10] उनकी पहली रिलीज, नमस्ते लंदन, आलोचनात्मक दृष्टि व कामर्शियल दृष्टि से सफल रही।आलोचक तरण आदर्श ने फ़िल्म में उनके प्रदर्शन के बारे लिखा कि वे निश्चित रूप से फ़िल्म देखने लाखों दर्शकों का मन अपनी इस फ़िल्म के जरिये लेंगे।"[23] उनकी दो अगली रिलीज़ हे बेबी और भूल भुलैया दोनों बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई।[24][25] वर्ष का कुमार के लिए आखिरी रिलीज़ वेलकम थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, ब्लोकबस्टर का अवसर मिला तथा साथ में वे पांचवीं लगातार हिट फ़िल्म देने वाले हीरो बन गए।[26] उस वर्ष कुमार की जितनी भी फिल्में रिलीज़ हुई वह विदेशी बाजार में भी अच्छा किया।[27]
अक्षय कुमार डेयर टू डांस में एंकर और संरक्षक की भुमिका निभाएंगे। यह रियलिटी शो लाइफ ओके पर प्रसारित होगा।[28] अक्षय कुमार २०२० से कई फिल्में लगातार हिट हो रही है, और २०२१-२२ में उनकी १० से भी अधिक फिल्मे आने वाली है। जिनमे सेल्फी , रक्षाबंधन, चौहान पृथ्वीराज चौहान, बच्चन पांडे ,छोटे मियां बड़े मियां, राम सेतु आदि सम्मिलित है।
निजी जीवन
संपादित करें
इनका जन्म अमृतसर, पंजाब, भारत में हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया के घर एक पंजाबी परिवार में हुआ था।[29] बॉलीवुड में रहने के दौरान, कुमार का नाम उनके साथ काम करने वाली कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया जैसे रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी। जाने माने कलाकार राजेश खन्ना और डिम्पल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से दो बार सगाई होने के बाद अंत में उन्होंने 14 जनवरी 2001 में शादी कर ली। उनके बेटे का नाम आरव है जिसने १५ सितम्बर २००२ में जन्म लिया।
वर्ष 2007 में, मुंबई के एक जाने-माने टेबलोयद समाचार पत्र ने एक ख़बर छापी कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई है और वे घर से बाहर निकल गयें हैं व एक होटल में रह रहे हैं बीच में खबर यह भी आई थी कि अफेयर्स के चलते ट्विंकल खन्ना ने उनको थप्पड़ भी मारा था पर बाद में अक्षय कुमार ने खुद इन खबरों का खंडन किया।[30]
नागरिकता
संपादित करें
2011 के कनाडाई संघीय चुनाव के दौरान या उसके बाद कुछ समय बाद, वहां की कंजरवेटिव सरकार ने एक अल्पज्ञात कानून लागू करके कुमार को कनाडा की नागरिकता प्रदान की, जो कनाडा के अप्रवासियों के लिए सामान्य निवास आवश्यकता को दरकिनार करने की अनुमति देता है। कंजर्वेटिव पार्टी के एक पूर्व मंत्री, टोनी क्लेमेंट के अनुसार, कुमार को "कनाडा-भारतीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग करने के लिए स्टार पावर" और कनाडा के "व्यापार संबंधों, व्यावसायिक संबंधों, फिल्म क्षेत्र में" डालने की पेशकश के बदले में नागरिकता प्रदान की गई थी, पर्यटन क्षेत्र में।"[5] हालांकि कुमार इससे पहले एक बड़े इंडो-कैनेडियन आबादी वाले शहर, ओंटारियो के ब्रैम्पटन में कंजर्वेटिव प्रधान मंत्री स्टीफन हार्पर के लिए एक अभियान कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे,[31] और हार्पर की प्रशंसा की, क्लेमेंट ने इस बात से इनकार किया कि नागरिकता पक्षपातपूर्ण समर्थन का पुरस्कार थी।[5] कुमार ने विंडसर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की थी, और अर्थशास्त्री के साथ 2010 के एक साक्षात्कार में दावा किया कि उनके पास "दोहरी नागरिकता है।"[32] वह कनाडा में ओलंपिक मशाल वाहक रैली के लिए आमंत्रित १५ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में से एक थे।[33]
दिसंबर 2019 में, कुमार ने कहा कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है और अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने की योजना बना रहे हैं।[34] 15 अगस्त 2023 को, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, कुमार ने पुष्टि की कि उन्हें भारतीय नागरिकता वापस मिल गई है और भारतीय कानून के हिस्से के रूप में कनाडाई नागरिकता वापस ले ली गई है।[1]
टाइगर श्रॉफ़ (जन्म ; जय हेमन्त श्रॉफ़ ; २ मार्च १९९० ) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। [1] इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। [2][3][4][5][6] इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया , फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने ₹1 अरब (US$14.6 मिलियन) कमाए है।
टाइगर श्रॉफ़
2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए एक इवेंट में श्रॉफ
जन्म
जय हेमन्त श्रॉफ़
2 मार्च 1990 (आयु 34)
मुम्बई, महाराष्ट्र ,भारत
राष्ट्रीयता
भारतीय
पेशा
अभिनेता, मार्शल आर्टिस्ट, डांसर
कार्यकाल
२०१४–वर्तमान
माता-पिता
जैकी श्रॉफ (पिता)
आयेशा दत्त (माता)
पृथ्वीराज सुकुमारन (मलयालम: പൃഥ്വിരാജ് സുകുമാരൻ; तमिल: ப்ரித்விராஜ் சுகுமாரன்: तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में 16 अक्टूबर 1982[1] को जन्म) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने 2002 में मलयालम फिल्म नंदनम से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की और तबसे अब तक उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें उल्लेखनीय हैं नंदनम (2002), स्वप्नाकूडु (2003), अनंथभद्रम (2005), वास्थवम (2006), क्लासमेट्स (2006), थलाप्पावु (2008), थिराककथा (2008), पुथिया मुखम (2009) और पोक्किरी राजा (2010)। पृथ्वीराज की उल्लेखनीय तमिल फिल्मों में काना कंडाएन (2005), पारिजाथम (2006), मोझी (2007), निनैथाले इन्निक्कम (2009) और रावणन (2010) शामिल हैं। पुलिस पुलिस (2010) और विलेन (2010) के जरिये तेलुगु फिल्मों में भी उनकी मौजूदगी को महसूस किया गया।
पृथ्वीराज सुकुमारन
2008 में पृथ्वीराज
जन्म
16 अक्टूबर 1982 (आयु 41)
तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत
उपनाम
राजु, पृथ्वी
शिक्षा की जगह
तस्मानिया विश्वविद्यालय
पेशा
अभिनेतानिर्देशकनिर्मातापार्श्व गायक
कार्यकाल
2002–अब तक
जीवनसाथी
सुप्रिया मेनन (वि॰ 2011)
बच्चे
1
माता-पिता
सुकुमारन (पिता)
मल्लिका सुकुमारन (माता)
संबंधी
इंद्रजीत सुकुमारन (भाई)
पूर्णिमा इंद्रजीत (भाभी)
प्राथना इंद्रजीत (भतीजी)
Comments
Post a Comment